Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सौगात

विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री के रूप में आज अपना 5वां और आखिरी बजट पेश किया है। सदन को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं की है। 5वां और आखिरी बजट में सीएम बघेल ने स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी सौगात दी है। अपने बजट में ST, SC और OBC छात्राओं के लिए बड़ा कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छात्रावास-आश्रम एवं प्रयास विद्यालयों में रहकर अध्ययन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली शिष्यवृत्ति की राशि 1000 रू. प्रति माह को बढ़ाकर 1500 रू. प्रतिमाह किया जायेगा। यह भी पढ़े – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भरोसे का बजट, ग्राफिक्स में देखें

वहीं कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि 1800 रुपए किया गया है। वहीं, ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार 3 हजार रुपए भुगतान किए जाने की घोषणा की है। स्कूल सफ़ाई कर्मचारियों को 2800 रु मिलेगा। यह भी पढ़े – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भरोसे का बजट, ग्राफिक्स में देखें

Exit mobile version