Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा – आप सभी प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रोशनी का यह त्यौहार सबके जीवन, घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से भर दे, ऐसी कामना करता हूँ। आइए! हम सब स्नेह का दीपक🪔 जलाएं, जिसका प्रकाश🎇 हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कहा है कि हमारे जीवन में त्यौहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परम्परा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।

Exit mobile version