Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली से पहले दे सकते है बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली से पहले दे सकते है बड़ी सौगात

रायपुर : अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे सरकारी, नियमित, अनियमित, स्वास्थ्य, संविदा और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने होली की बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि CM बघेल होली से पहले कर्मचारियों की मांग पर मुहर लगाने वाली है। और इस बात की जानकारी खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दी है।

PCC चीफ मोहन मरकाम ने आज मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्माचारियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 मार्च को खुशियों का पिटारा खोलेगी। उन्होंने आगे बताया कि भूपेश सरकार होली पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है और इसका जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान लगातार विपक्ष सरकारी और अनियमित कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। और कल विपक्ष ने अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर जमकर हंगामा किया था।

Exit mobile version