Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बुलेट में सवार होकर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देखिए लाइव

(संतोष देवांगन) दुर्ग-पाटन : गांधी जयंती पर आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री और पाटन के विधायक भूपेश बघेल बुलेट में कार्यकर्ताओं के साथ भराेसा यात्रा में निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी के सुराज का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री अलग-अलग जिलों में इस भरोसा यात्रा में शामिल हुए। CM बघेल पाटन विधानसभा के सेलूद में कांग्रेस की भरोसा यात्रा में शामिल हुए। वे सेलूद से पाटन तक यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर 2019 में हमने 5 योजनाएं शुरू की थी। छत्तीसगढ़ राज्य में गांधी जी का सुराज अब दिख रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सफाईकर्मियों का सम्मान, बुनकरों का सम्मान, मजदूरों का सम्मान, किसानों का सम्मान, गरीबों का सम्मान गांधी जी ने किया। और उन्हें हौसला दिया, उन्हें ताकत दी, उन्हें साथ लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी।  ग्राम स्वराज्य का अलख जगाया। छत्तीसगढ़ में हम गांधी के सपनों को साकार कर रहे हैं।

देखिए लाइव 

Exit mobile version