Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CM बघेल, जाएंगे दिल्ली के ED दफ्तर, करेंगे ‘भेंट-मुलाकात’ व विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली :  बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आज भी ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। कुछ देर पहले ही वे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां से AICC के अन्य नेताओं के साथ ED दफ्तर जाएंगे। नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को 8.30 घंटे पूछताछ के बाद ED ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को फिर बुलाया था। इस वजह से सीएम भूपेश नई दिल्ली में ही रुक गए और भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत जशपुर में 14 और 15 जून के कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। जशपुर के बाद सीएम कोरिया जिले के दौरे पर जाते, लेकिन यह भी फिलहाल स्थगित किया गया है।

पढ़े खास खबर :  छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के मुख्या ने ही ठगा समाज के लोगों को : बोर्ड अध्यक्ष पर पूर्व चेयरमैन ने लगाया भेदभाव का आरोप

इधर, सीएम भूपेश ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार जान बूझकर सेंट्रल एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि जिस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आएंगी, उस दिन और बड़ा प्रदर्शन होगा। सोमवार को जब सीएम भूपेश, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और अन्य राष्ट्रीय नेता ED दफ्तर के बाहर पहुंचे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। सीएम के साथ प्रदर्शन में उनके सलाहकार राजेश तिवारी और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी शामिल हैं।

Exit mobile version