Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 06 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबा साहब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। अनेक भाषाओं के जानकार होने के साथ ही वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे।

उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को संविधान के रूप में एक मजबूत नींव दी, जिस पर विविधताओं से भरा हमारा देश आज एकजुट होकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा है भारतीय संविधान की विशेषता के कारण ही एक संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत अपनी विशेष पहचान बना सका है। बाबा साहब का देश के लिए किया गया योगदान अतुलनीय है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

Exit mobile version