बलोद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दौरान न केवल आमजनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, बल्कि योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा भी ले रहे हैं। वे आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही कहीं गलती पाई जाने पर ठोस कार्रवाई भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री बघेल बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला पहुंचे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राम जेवरतला के ग्रामीणों ने अईरसा पकवान से तौलकर उनका आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति व पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के इस भाव से अभिभूत होकर उन्हें इस स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। जेवरतला में किसान गोपीचंद हिरवानी के घर मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन किया। गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को अपने खेत में उगाए धान का चावल परोसा। ठेठरी रोटी के साथ मुख्यमंत्री ने किसान गोपीचंद के घर उड़द दाल और कोचई के पत्ते से बनी इड़हर की सब्जी का स्वाद लिया। साथ ही सिलबट्टे पर पिसी टमाटर की चटनी, मूनगा भाजी भी किसान गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोपीचंद हिरवानी के परिवारजनों से भेंट की और स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने गोपीचन्द के घर के बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और बच्चों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने गोपीचन्द के घर की महिलाओं को साड़ी व बच्चों को वस्त्र भेंट किये।
बतादे की भारी बारिश होने के बावजूद भी वहां की जनता अपने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार थी। लोग छतों पर, सड़कों के किनारे खड़े होकर मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। ग्राम जेवरतला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नर्तक दलों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेवरलता से पांच किलोमीटर दूर ग्राम सुरसुली में लोकआस्था के केंद्र नर्मदाधाम कुंड में दीपदान किया। उन्होंने यहां माता नर्मदा मंदिर एवं शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने जेवरतला में बिजली वितरण कार्यालय की स्थापना एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने के अलावा कई घोषणाएं की। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि इस दौरे में मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राम जेवरतला के ग्रामीणों ने अईरसा पकवान से तौलकर उनका आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति व पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के इस भाव से अभिभूत होकर उन्हें इस स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। जेवरतला में किसान गोपीचंद हिरवानी के घर मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन किया।
गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को अपने खेत में उगाए धान का चावल परोसा। ठेठरी रोटी के साथ मुख्यमंत्री ने किसान गोपीचंद के घर उड़द दाल और कोचई के पत्ते से बनी इड़हर की सब्जी का स्वाद लिया। साथ ही सिलबट्टे पर पिसी टमाटर की चटनी, मूनगा भाजी भी किसान गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोपीचंद हिरवानी के परिवारजनों से भेंट की और स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने गोपीचन्द के घर के बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और बच्चों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने गोपीचन्द के घर की महिलाओं को साड़ी व बच्चों को वस्त्र भेंट किये।
