Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CM बघेल जी ने राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आम के पौधे का किया रोपण

जशपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कंवर समाज द्वारा निर्मित राधा कृष्ण मंदिर का दर्शन कर मंदिर के परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। बता दें कि राधा कृष्ण का यह मंदिर फरसाबहार में ईब नदी के तट पर बसा है और यह कंवर समाज का ऐतिहासिक मंदिर है।

यहां पर मकर संक्रांति के दिन कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाता है। वही इस शुभ अवसर पर सामूहिक विवाह तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह भी संपन्न कराए जाते हैं।

 

 

 

Exit mobile version