Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CM बघेल के खिलाफ BJP महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, महिलाओं के हक को मार रही है सरकार – शालिनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आज शुक्रवार को सरकार को घेरने के लिए एक पैदल मार्च किया गया। यह पैदल मार्च रायपुर कलेक्टोरेट गार्डन से शुरू होकर राजभवन तक गया। इस पैदल मार्च में महिला मोर्चा की महिलाएं शामिल हुईं।

दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट रायपुर से महिलाएं निकली जो सीधे राजभवन तक पहुंची। जहां राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर दर से मानदेय देने का वादा किया था। उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है।

वहीं संकल्प लिया था, किंतु अभी तक इसमें कार्यरत बहनों को वैसा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। अनियमिताताओं के कारण किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं के अधिकार को नहीं दिया जा रहा है। महिलाएं परेशान और त्रस्त हैं। शराबबंदी भी इस सरकार ने नहीं किया गया है। जबकि महिलाओं से वादा किया गया था। ऐसे कई मामले हैं जिसमें प्रदेश सरकार महिला विरोधी नीतियों को लागू करते नजर आ रही है।

इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, महामंत्री विभा अवस्थी, संध्या तिवारी रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोना वर्मा, बिंदु महेश्वरी, किरण बघेल, सरिता साहू, सविता चंद्राकर, श्री मति चेतना गुप्ता, श्री मति लीला साहू, प्रतिमा साहू, भारती सिंदे, श्री मति स्वप्निल मिस्रा, श्री मति उर्मिला देवांगन,, श्री मति रजनी सेडेंगे, श्री मति सरोज साहू मंडल अध्यक्ष, श्री मति रानी पटेल, धनमती साहू, श्री मति शांति साहू,सुनीता कुंडेश्वर, कृष्णा वर्मा, आकांचा ठाकुर, श्री मति ललिता वर्मा, श्री मति पद्मनी साहू अन्य पदाधिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Exit mobile version