Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संबलपुर में संकुल स्तरीय जेंडर सभा का आयोजन ; महिलाओं की समान भागीदारी से ही सशक्त समाज का निर्माण- मोनिका देवांगन

ग्राम संबलपुर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के तहत संकुल स्तरीय जेंडर सभा का आयोजन हुआ

ग्राम संबलपुर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के तहत संकुल स्तरीय जेंडर सभा का आयोजन हुआ
* महिलाओं की समान भागीदारी से ही सशक्त समाज का निर्माण— मोनिका देवांगन
* आत्मनिर्भरता महिला सशक्तिकरण का आधार- धनेश्वरी साहू
* लैंगिक समानता हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा-आनंद स्वरूप मेश्राम

धमतरी। आंचल महिला क्लस्टर संगठन, संबलपुर द्वारा दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत संकुल स्तरीय जेंडर सभा (लैंगिक समानता सभा) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मोनिका देवांगन, सभापति महिला एवं बाल विकास समिति जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती धनेश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य ,श्री आनंद स्वरूप मेश्राम, भाजपा महामंत्री भोथली मंडल तथा श्री लालचंद साहू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि लैंगिक समानता न्यायपूर्ण और विकसित समाज की आधारशिला है।

ग्राम कोलियारी में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलीं सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन

महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक अवसर और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी मिलना आवश्यक है। उन्होंने “बिहान” से जुड़ी महिलाओं के आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जिला पंचायत श्रीमती धनेश्वरी साहू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का आधार आर्थिक आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का सकारात्मक प्रभाव परिवार और समाज दोनों पर पड़ता है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर का औचक निरीक्षण

श्री आनंद स्वरूप मेश्राम ने कहा कि “लैंगिक समानता हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।” उन्होंने गार्गी, मैत्रेयी, लोपामुद्रा और घोषा जैसी ऋषिकाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में महिलाओं की बौद्धिक, आध्यात्मिक और सामाजिक भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि समानता का अर्थ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समान सम्मान, समान अवसर और समान भागीदारी है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आंचल महिला क्लस्टर संगठन, संबलपुर एवं “बिहान” से जुड़ी सभी दीदियों को जेंडर सभा के आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version