Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संकुल स्तरीय वार्षिक उत्सव व विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

संकुल स्तरीय वार्षिक उत्सव व विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

मोतीपुर : पाटन विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल बटंग में संकुल स्तरीय वार्षिक उत्सव व विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें संकुल केंद्र बटंग के सभी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें/Also Read : पाटन न्यूज़ – जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने अपने जन्मदिन बुजुर्गों के साथ मनाया, मुख्यमंत्री के ओ एस डी भी पहुंचे बधाई देने

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे गीत, प्रहसन, नृत्य,योग व कराते का प्रदर्शन किया,साथ ही संकुल के विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्रों का सम्मान भी किया गया बोर्ड परीक्षा मे गणित विषय मे 100 मे से 100 अंक लाने वाले नागेश निषाद का विशेष सम्मान किया गया ।

यह भी पढ़ें/Also Read : पाटन न्यूज़ – राजस्थान की टीम ने हमरलैब पाटन का किया भ्रमण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री व विशिष्ट अतिथि श्रीमती रामबाई सिन्हा अध्यक्ष ज. प. पाटन, मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष व सभापति शिक्षा विभाग ज. प. पाटन,मेहत्तर वर्मा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, महेंद्र वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पाटन , श्रीमती मिथलेश चौबे सरपंच ग्राम बटंग थे। स्वागत भाषण पूर्व माध्यमिक के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविन्द चौबे व आभार हाई स्कूल के अध्यक्ष ललित सिन्हा के द्वारा किया गया तथा संकुल का प्रतिवेदन प्राचार्य व संकुल प्रभारी श्रीमती के राज श्री राव ने वाचन किये।

यह भी पढ़ें/Also Read : पाटन न्यूज़ – रानीतराई कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला में योगेश शर्मा का संदेश “छात्र अपनी आंतरिक प्रतिभा को प्रस्फुटित होने दे”

उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्कूलों मे वार्षिक उत्सव होना केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि बच्चों के प्रतिभा को निखारने का एक अवसर है जो उसके व्यक्तित्व विकास मे सहायक होता है,साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान होने से उनमे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम मे शामिल सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मैडल प्रदान किया गया।कार्यक्रम मे संकुल केंद्र बटंग के सभी शिक्षक,बच्चे व बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा व अमित शुक्ला ने किया।

Exit mobile version