गयाजी । समाज में स्वच्छता का मिशाल प्रस्तुत करने वाले स्वच्छताकर्मियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजाद बेलफेयर सेन्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा । इस आशय की जानकारी देते हुए आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव, डॉ के के कमर ने बताया कि सालों भर सड़क, नाली – गली, बस्ती, मुहल्ले को कर्मठता के साथ सफाई करने वाले नगर निगम के स्वच्छताकर्मियों, जो हमारे स्वच्छ वातावरण के साथ स्वास्थ्य लाभ कराने में सहयोग प्रदान करते है,
इन्हें स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए स्वच्छता मित्र के रूप में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया नगर निगम के वार्ड संख्या – 17 के गोसाईं बाग, गुरूद्वारा रोड़ स्थित समृद्धि शिखर वैक्वेट हाॅल में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद, सोनी देवी, वार्ड प्रतिनिधि, अमर यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।रिपोर्ट अनमोल कुमार।