उतई : ग्राम पंचायत खम्हरिया के राजिव युवा मितान क्लब के द्वारा मीडिल व प्रायमरी स्कूलो बच्चो के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
बच्चो की प्रोत्साहन स्वरूप राजीव युवा मितान क्लब के तरफ से चॉकलेट बिस्कुट व पेन पेन्सिल वितरण किया गया।
आपको बता दें कि राजीव युवा मितान क्लब की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी बच्चो को स्वच्छता अभियान के तहत शपथ ग्रहण करवाया एवं युवा मितान के कार्यो का विवरण, उद्देश्य व सभी सदस्यो व पदाधिकारियो का परिचय बताकर,सरपंच व गोठान समिति के अध्यक्ष का उद्बोधन के साथ स्कूल के प्राचार्य के द्वारा आभार व्यक्त के साथ राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष ने प्रदेश के मुखिया का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि यह योजना युवाओ के लिए एक अच्छी पहल है जिससे युवाओ में जागरूकता के साथ -साथ, छग की परम्परा व धरोहर को बनाऐ रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
