Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पत्नी के हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया, पुलिस ने चलती ट्रक से किया आरोपी को किया गिरफ्तार

पत्नी के हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया, पुलिस ने चलती ट्रक से किया आरोपी को किया गिरफ्तार

कोटा : बिलासपुर के कोटा में पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही पत्नी के हाथ के पंजे को काटकर अलग कर दिया। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को प्रार्थी अविनाश जगत साकिन कपसिया कला कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी बहन ज्योति रानी जगत का विवाह वर्ष 2021 में फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोटू से हुआ था। प्रशांत लाल उर्फ मोटू शादी के बाद से बहन ज्योतिरानी जगत से लड़ाई झगड़ा करता था, जिसके कारण लगभग 1 साल से ज्योतिरानी जगत अपने मायके कपसियाकला में आकर रहती थी तथा पति-पत्नी के विवाद का मामला कुटुंब न्यायालय बिलासपुर में भी चल रहा है।

13 फरवरी की रात 10.30 बजे प्रशांत लाल कपसियाकला आकर ज्योतिरानी जगत के कमरे के दरवाजे तोड़कर तुम मेरे खिलाफ कोर्ट में केस की है, उसे वापस ले लो बोलकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट की और हत्या के नियत से ज्योतिरानी जगत के बांए हाथ के पंजा को धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया और घटना कारित कर आरोपी फरार हो गया था।

पीड़ित की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। आहिता ज्योतिरानी जगत का इलाज मेकाहारा अस्पताल रायपुर में चल रहा है। विवेचना दौरान घटनाकारित कर फरार आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू की लगातार फास्टरपुर एवं अन्य जगहों में पतासाजी जारी थी। आरोपी प्रशांत लाल घटना के बाद से लगातार अपना स्थान बदल रहा था।मुखबिर की सूचना पर ग्राम दाधापारा चकरभाठा के कोल डिपो में होने की सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस टीम दाधापारा पहुंची।

आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू को पुलिस के आने की संदेह होने पर पर दाधापारा से ट्रक में बैठकर भाग रहा था। कोटा पुलिस पीछा करते-करते दाधापारा फाटक के पास आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर थाना कोटा लाकर विधिवत‌् गिरफ्तार किया। आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू पिता प्रदीप लाल उम्र 30 साल साकिन फास्टरपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने लिया है।

Exit mobile version