Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आठवीं की छात्रा से छेड़खानी, प्रिंसिपल पर हुई कार्रवाई

कोंडागांव : राणापाल माध्यमिक स्कूल के प्रधान अध्यापक पर छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिकायत मिलने पर कोंडागांव बीइओ BEO ने जांच में पाया कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप सत्य है। जिसके बाद DEO अशोक पटेल ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रधान अध्यापक को निलंबित करने की बात लिखी।

जिले के सरकारी स्कूल के प्रधान अध्यापक पर 8वीं कक्षा की बालिका के साथ छेड़खानी का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत बालिका ने अपने परिजनों से की। इसके बाद शाला विकास समिति ने स्कूल में बैठक बुलाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया, लेकिन अब इस मामले में आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की तेज मांग हुई है।

Exit mobile version