✍️ छत्तीसगढ़ 24 News com जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नम्रता गांधी द्वारा जिला गरियाबंद अंतर्गत अमलीपदर को नवीन तहसील बनाये जाने की प्रारंभिक सूचना में किसी भी व्यक्ति या संस्था को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु 7 दिवस का समयावधि निर्धारित किया गया है। यह सूचना 4 मई 2022 को जारी किया गया है।
नियत अवधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। ज्ञात है कि अमलीपदर को नवीन तहसील बनाने संबंधी प्रारंभिक सूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में 18 अप्रैल 2022 को प्रकाशित हुआ है। अनुसूची अंतर्गत नवीन तहसील में राजव निरक्षक मण्डल अमलीपदर के पटवारी हल्का क्रमांक 16, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35 एवं 37 के कुल 71 ग्राम एवं राजस्व निरीक्षक मंडल मैनपुर के पटवारी हल्का क्रमांक 14, 15 एवं 19 के कुल 10 ग्राम अर्थात कुल 23 पटवारी हल्का के 81 ग्राम नवीन तहसील अमलीपदर में शामिल होंगे। नवीन तहसील की सीमाएं उत्तर में तहसील सीनापाली जिला नुअपाड़ा ओडिसा, दक्षिण में तहसील उमरकोट जिला नवरंगपुर ओडिशा, पूर्व में तहसील देवभोग एवं पश्चिम में तहसील मैनपुर होंगे।
