Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दीवार तोड़ चोरो ने ज्वेलरी शॉप में की 4 लाख की चोरी, दो नकाबपोश हुए CCTV कैमरे में कैद

गरियाबंद : देवभोग पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने उरमाल स्थित आर.के. ज्वेलर्स में धावा बोलकर करीब 3.85 लाख रुपये कीमती 4200 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने बहुत शातिर तरीके से बाथरूम की दीवार में छेद करके अंदर प्रवेश किया और मास्क पहनकर वारदात को अंजाम दिया हैदुकान संचालक गोपबंधु कश्यप ने घटना की सूचना देवभोग पुलिस को दी, जिसके पशचात पुलिस थाना प्रभारी गौतम गावड़े मौके पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल  पहुंचे और वहा का निरीक्षण किया।

पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है, जिसमें 2 संदिग्ध मास्क पहने हुए नजर आए हैं। 30 मार्च 2025 को देवभोग पुलिस थाना से महज 150 मीटर दूर स्वास्थ्य कर्मी शेषनारायण पात्र के सूने मकान से 17 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी और नगदी चोरी हुई थी। जिसके बाद झराबहाल में एक बैंक कर्मचारी के घर से 2.5 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हुई, हालांकि इस घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। इन सबके बीच उरमाल में ज्वेलरी शॉप में हुई इस ताजा चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Exit mobile version