मैनपुर : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर विद्यालय में बच्चों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए विकासखंड मैनपुर के माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के छात्र छात्राओं ने महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि किए।
उनके प्रमुख भजन रघुपति राघव राजा राम को सभी ने सस्वर गाया इस अवसर पर प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल व शिक्षक कांतिलाल साहू के द्वारा स्मार्ट टीवी में महात्मा गांधी के जीवनी का फिल्म दिखा कर बच्चों को महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया व उनके किए गए कार्यों को याद किया गया सभी बच्चों ने एक साथ मिलकर महात्मा गांधी की जय कारा लगाएं |
