Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कोचिंग जा रहे बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत

गरियाबंद : सिटी कोतवाली के सामने ट्रक की ठोकर से 17 वर्षीय बच्चा घायल। आज शनिवार शाम 6:15 बजे गरियाबंद सिटी कोतवाली के सामने ट्रक की ठोकर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को गरियाबंद ज़िला अस्पताल ले ज़ाया गया,  जहां उसको गम्भीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रीफ़र कर दिया गया।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार तुषार शाहिस कोचिंग से लौट रहा था उसी दरमियान गरियाबंद से राजिम की ओर जा रहे ट्रक से बच्चे को ठोकर लगी जिसे बच्चे को घायल अवस्था में ज़िला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान सीने और पेट के बायें हिस्से में गंभीर चोट पाया गया, साथ ही दाया हाथ पूरी तरीक़े से छिल गया है। बच्चे के गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों की टीम ने बच्चे को रायपुर रीफ़र किया, वही ट्रक ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version