Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तालाब में डूबा मासूम बच्चा, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर : बिलासपुर जिला अंतर्गत सरकंडा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी स्थित घी कुंड तालाब मेें नहाने के समय गहराई में जाने मासूम की डूब जाने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिल्हाटी निवासी समीर खान को खुजली होने के कारण वह अपनी मौसी के साथ घी कुंड में डुबकी लगाने के लिए गया हुआ था।

आपको बता दे की मान्यता है इस तालाब में नहाने से चर्म रोग की बीमारी ठीक हो जाती है। डुबकी लगाते वक्त बालक समीर कब गहराई में जाकर पहुंचा, मौसी को पता ही नहीं चल सका। मृतक समीर खान को आनन-फानन में सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version