Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

2 साल के बकाया बोनस राशि का वितरण 25 को, धान खरीदी और बोनस वितरण के संबंध में मुख्य सचिव ने ली बैठक

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को चिप्स कार्यालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। यह बैठक ‘मोदी की गारंटी’ के परिपालन में राज्य के किसानों के बकाया धान बोनस की राशि के भुगतान की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने राज्य में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने 25 दिसम्बर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सुशासन दिवस की तैयारियां और घोषणा पत्र के परिपालन में 2 साल के बकाया धान बोनस राशि वितरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए ।

मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। और उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को विशेष अभियान चलाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वहीं इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित सभी विभागीय सचिव व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version