Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने नाती के साथ पोस्ट किया वीडियो…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अपनी जिम्मेदारियां हैं, लेकिन सरकारी जिम्मेदारियों के अलावा उनकी अपनी भी जिम्मेदारियां हैं। इन जिम्मेदारियों में एक नाना के तौर पर शामिल जिम्मेदारों को वे बखूबी निभा रहे हैं। और अपने नाती वेदांश के साथ बिताए ऐसे ही क्षणों को उन्होंने सोशल मीडिया में साझा किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर अपने नाती वेदांश के साथ बिताए क्षणों का वीडियो शेयर करते हुए दिल को छू देने लेने वाली एक छोटी सी कविता साझा की है। मुख्यमंत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम साय ने x पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्यारा लगे मुझे मेरा नाती, इसकी हर शरारत मुझे भाती। इसकी प्यारी सी मुस्कान, जैसे मिठाई की दुकान। इसका सब पर चले जादू, चाहे नानू हो या दादू। मेरे घर आंगन का उजियारा मेरा नाती “वेदांश” सबसे प्यारा।

Exit mobile version