शशिकांत सनसनी रायपुर छत्तीसगढ़
नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर किए 5 करोड़ रुपये
रायपुर _मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा अब हकीकत में बदलने जा रही है। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका क्षेत्र को आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने करीब पाँच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संचालनालय द्वारा चार करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपये की मंजूरी के आदेश जारी किए गए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।
साव ने निर्माण कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
