दुर्ग 02 सितंबर 2024 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम मड़ियापर में आयोजित पोला महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। बैल दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति एवं पारम्परिक खेलों का संगम प्रदर्शित किया गया।⬇️शेष नीचे⬇️
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रामवासियों को पोला तिहार की बधाई एवं शुभकामनाये दी।
इस पर्व के अवसर पर आज प्रदेश के 70 लाख माताएं बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि उनके खातों में अंतरण किया गया। पोला का त्योहार किसानों का सबसे बड़ा त्योहार है। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर केन्द्र और राज्य सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के आय दुगुना करने सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। आज हम प्रधानमंत्री मोदी जी के गारंटी को सांय-सांय पूरा कर रहे हैं।⬇️शेष नीचे⬇️
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में 13 लाख किसानों को धान का दो वर्ष के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ का भुगतान किया गया हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पारम्परिक त्योहारों का सरंक्षण एवं संर्वधन के लिए प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी ऐसे आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने समिति की मागों पर जिक्र करते हुए पोला महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर डोम निर्माण, मड़ियापार में सामुदायिक भवन निर्माण, पोला महोत्सव आयोजन के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रूपए तथा ग्राम लिटिया में जिला सहकारी बैंक शाखा खोलने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि ऐसा अद्भुत आयोजन और कही नही होता। यह प्रतियोगिता और अच्छे ढंग से हो तो गांव को देश में पहचान मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू ने आम जनता को तीजा पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को क्रमश पूरा करने को विस्तार से रेखांकित किया। आयोजन समिति की ओर से डॉ. सुनील साहू ने अपने स्वागत प्रतिवेदन में बताया कि विगत 61 वर्षों से मड़ियापार ग्राम में पोला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।⬇️शेष नीचे⬇️
