Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौध-रोपण

संदीप कपूर/भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी स्मृति में सारिका इंडिका का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में मातृ सेवा समिति, भोपाल के सदस्यों के साथ अशोक और करंज के पौधे भी लगाए। पौध-रोपण में समिति के श्री प्रभाष वर्मा, सुश्री बन्दो कौर, सुश्री रीता सिंह, सुश्री प्रीति कनोजिया, श्री राजेंद्र सिसोदिया और श्री नमन सम्मिलित हुए।

यह समिति महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने की गतिविधियों में संलग्न हैं। समिति ने अब तक दो हजार से अधिक महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है। समिति बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा के लिए भी निरंतर कार्यरत है।

Exit mobile version