Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री साय का कल दंतेवाड़ा प्रवास, बचेली क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित-देंगे करोड़ो की सौगात

विष्णुदेव साय बड़ी खबर

दंतेवाड़ा ; प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 13 जनवरी 2025 को जिला दंतेवाड़ा के बचेली नगर पालिका क्षेत्र में हॉकी ग्राउंड में प्रातः 11 बजे पहुंच कर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा किया जायेगा। जबकि विशिष्ट अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर श्री महेश कश्यप एवं विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी होगें। इस अवसर मुख्यमंत्री के द्वारा भूमिपूजन एवं लोकार्पण के विभिन्न कार्यों की सौगात देगें।

Exit mobile version