भूपेश सरकार किसान,भूमिहीन एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है…अशोक साहू
ग्राम केसरा में कृषक चौपाल का आयोजन हुआ
रानीतराई।सेवा सहकारी समिति मर्या केसरा में आज कृषक चौपाल का आयोजन बलराम भगवान की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता दिनेश साहू सभापति जप,विशेष अतिथि कमलेश वर्मा सरपंच, डा ईश्वर निषाद,सोहन जोशी जोन प्रभारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अशोक साहू ने भारत रत्न स्व राजीव गांधी को नमन करते हुए भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए आज छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों को न्याय मिल रहा है।साथ ही हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर जैविक खाद का उपयोग करके स्वस्थ छत्तीसगढ़ निर्माण में सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है।
दिनेश साहू सभापति ने कृषि विभाग की जानकारी प्रदान करते हुए कृषि ऋण,फसल चक्र परिवर्तन,फलदार वृक्षारोपण सहित अनेक योजनाओं का लाभ किसान उठाए,साथ ही सभी विभागीय अधिकारी निरंतर किसानों के संपर्क में रहने की बात कही।
राजीव गांधी न्याय योजना की प्रथम किस्त,भूमिहीन मजदूरों की किस्त,गोधन न्याय योजना की राशि हस्तांतरण के लिए सीएम भूपेश बघेल का सभी अतिथियों एवं किसानों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक देवघर भुआर्य,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी वाई के वर्मा, ग्रा कृषि वि अधिकारी अंकेश साहू,सहकारिता विभाग गोपेंद्र मढरिया,आरईओ राकेश वर्मा,राजेश वर्मा,समिति प्रबन्धक यदु,हिरासिंग साहू, तेज राम सिन्हा,गुहा सिन्हा,नरेंद्र साहू उपसरपंच, गौठान अध्यक्ष कनक सोनी,देवलाल पटेल,देवेंद्र गजेंद्र,गैंद गजेंद्र, राजू सिन्हा,यशवंत साहू, कृष्णा धनकर,उमाशंकर निर्मल,लक्की सिन्हा,मदन यादव,इंद्रेश्वर सिन्हा,सुभाष यादव, बहूर निषाद,नरेश साहू,नरेश सिन्हा,सुंदर यादव,आत्मा पाल,हेमलाल सिन्हा, पुनऊ सिन्हा सहित संचालक मंडल,किसान ग्रामीणजन उपस्थित थे।
