बालोद : माननीय श्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात ग्राम मालघोरी में बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री को भेंट-मुलाकात में सविता ने बताया मुझे राशन बढ़िया मिल रहा है। उन्होंने कहा परसाडीह में गौठान में कक्ष चाहिए। मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री को भेंट-मुलाकात में मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उन्हें भूमिहीन न्याय योजना का लाभ मिला है। देवगुड़ी के बारे में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जानकारी ली, तो निरंजन ने बताया कि मेरे गांव में देवगुड़ी है। मैं बैगा हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको भी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिलेगा। एक वर्ष में सात हजार रुपए की राशि योजना में मिलेगी।
- ग्राम मालीघोरी में पशु चिकित्सालय खोला जायेगा।
- कुकुरदेव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।
- डौंडीलोहारा शासकीय महाविद्यालय में कृषि संकाय प्रारंभ किया जायेगा।
- ग्राम रेंगाडबरी, रानाखुज्जी, मंगचुआ और बनगांव में मंगल भवन बनवायेंगे।
- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़ा जुंगेरा का हाईस्कूल में उन्नयन करेंगे।
- ग्राम किल्लेकोड़ा एवं ग्राम कोबा के हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी में किया जायेगा।
- ग्राम कोटेरा के हायर सेकेंडरी और ग्राम कमकापार के हाईस्कूल के लिये नया भवन बनाया जायेगा।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा का उन्नयन 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में करेंगे।
- ग्राम हितापठार में उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
- आई.टी.आई. डौंडीलोहारा का नामकरण स्व. श्री झुमुकलाल भेड़िया जी के नाम पर किया जायेगा।
- मोहड़ जलाशय में डुबान क्षेत्र में आये हितग्राहियों के प्रकरण का निराकरण करवाकर मुआवज़ा दिलवाया जायेगा।
- ग्राम मरनाभाठ में स्टॉप डेम का निर्माण करवाकर सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।
