रायपुर : आप सब को बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। इस्पात नगरी भिलाई के निजी चिकित्सालय में उनकी बहू ने आज मंगलवार 3 जनवरी को बेटे को जन्म दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहू ख्याति ने भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में आज सुबह 10 बजे बेटे को जन्म दिया है। और डॉ. नम्रता की निगरानी में मां-बेटे की देखभाल की जा रही है। आपको बता दें कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की पिछले साल 6 फरवरी को ख्याति वर्मा से शादी हुई थी।