Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोदी की गारंटी से कोसों दूर छत्तीसगढ़ का बजत – सूर्यकांत जैन

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ सरकार का पहला बजट ही जनता से किए हुए वादों को धता बताता हुआ निकला । चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने मोदी की गारंटी की बात कहकर बड़े-बड़े वादे किए जो की महज एक जुमला निकला।जिसमें किसानों को 3100 रुपए नगद एक मुस्त देने का वादा किया गया। बेरोजगार युवाओं को 1 लाख शासकीय पदों पर नौकरी  देने की बात बजट में दूर-दूर तक दिखाई नहीं दी 500 रुपये मे गैस सिलेंडर की बात का भी बजट में प्रावधान नहीं किया गया।

शहर के साथ-साथ वनांचल को भी छलते हुए भाजपा सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹5500 मानक दर पर खरीदी की बात कही थी जिसका कोई जिक्र इस बजट में नहीं किया गया इस तरह सिर्फ बातों के मायाजाल में फंसा कर प्रस्तुत यह बजट एक छलावा मात्र है। अतः यह बजट बेरोजगार, युवाओं,किसानो एवं छात्रों के साथ श्रमिकों की अनदेखी करता हुआ दिशाहीन बजट है।

Exit mobile version