Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दिनदहाड़े युवती की हत्या, CCTV कैमरे में आरोपी कैद, ब्रेकअप के बाद दिया घटना को अंजाम..

(GPM) गौरेला पेंड्रा मरवाही: प्रेम प्रसंग के ब्रेकअप होने के बाद दिनदहाड़े युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है जहां प्रेमी द्वारा प्रेमिका का निर्मम ह्त्या करने का वीडियों वायरल हो रहा है। आपको बता दे कि गौरेला में स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े युवती की हत्या करने वाले आरोपी को गौरेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतिका के साथ आरोपी दुर्गेश प्रजापति का प्रेम प्रसंग था व ब्रेकअप के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है जिसका खुलासा (SP)एसपी भावना गुप्ता ने किया है।

एसपी भावना ने मीडिया को बताया कि वारदात के सात घंटे के भीतर ही आरोपी दुर्गेश प्रजापति को मरवाही के पास ग्राम चिचगोहना के पास पकड़ लिया गया, उन्होंने बताया की आरोपी का मृतिका के साथ पहले प्रेम प्रसंग था व दोनों के बीच ब्रेकअप होने के बाद युवक अपने गिफ्ट और मोबाइल वापस लेने का दबाव बना रहा था। वही मृतिका ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, सुबह दुर्गेश हत्या की नीयत से आया था और वह गौरेला गोरखपुर फाटक से लड़की का पीछा कर रहा था।  मौका मिलते ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लड़की को मौत के घाट उतार दिया।

अमेजन एप से मंगाया था हथियार
वही एसपी भावना ने बताया कि, आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और मरवाही पेट्रोल पंप में काम करता था वह मृतिका के साथ जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा था। उसने अमेजन शॉपिंग एप से धारदार हथियार मंगाया था और सुबह दुर्गेश हत्या की नीयत से गौरेला आया था और उसी हथियार से भाई के सामने युवती को मौत के घाट उतारा दिया।  वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। यह पूरी घटना स्टेट बैंक के CCTV कैमरे में कैद हो गया था. वही हत्या के बाद आरोपी कपड़े बदलकर काफी देर इलाके गौरेला के बाईपास में ही घूम रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

देखिए वीडियो 

Exit mobile version