Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*अकाल पूरख की फ़ौज की राष्ट्रीय कोर कमेटी की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ टीम घोषित*

*➡️ जिले की कमान त्रिलोक सिंह निक्कू को, तरनदीप सिंह महासचिव व ऋषि सिंह बने उपाध्यक्ष*

*राजनांदगांव।*

सिख धर्म की अंतर्राष्ट्रीय संस्था अकाल पूरख की फ़ौज की राष्ट्रीय कोर कमेटी की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सम्पूर्ण मनोनीत टीम की विधिवत घोषणा रायपुर स्थित होटल सेलिब्रेशन में की गई। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और गणमान्यजनों की मौजूदगी में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस विशेष अवसर पर ज्ञानी केवल सिंह जी, पूर्व जत्थेदार दमदमा साहिब, सरदार जसविंदर सिंह जी एडवोकेट, फाउंडर अकाल पूरख की फ़ौज तथा सरदार बलविंदर सिंह जौड़ा जी, सचिव सिख विद्यक बोर्ड विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, समाज सेवा, सिख धर्म के प्रचार-प्रसार तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह दत्ता की अनुशंसा पर राजनांदगांव जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए त्रिलोक सिंह निक्कू को जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं तरनदीप सिंह गोल्डी अरोरा को महासचिव तथा ऋषि सिंह भाटिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए समाज हित, सेवा कार्यों और युवाओं को जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होगी। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, संगठन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version