Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाया “सड़क सुरक्षा माह” ली शपत ; पहली बार पत्रकार और पुलिस एक साइड है : आईजी गर्ग

पुलिस अधिकारियों और श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बांटे पत्रकारों को हेलमेट, ‘सड़क सुरक्षा माह’ में यातायात नियमों का पालन करने ली शपत

दुर्ग/संतोष देवांगन : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने “सड़क सुरक्षा माह” पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वही इस आयोजन के तहत, दुर्ग रेलवेस्टेशन के सामने वाणी होटल के सभागार में जिले के पत्रकारों को यातायात नियमों का पालन करने की शपत दिलाई एवं हेलमेट का वितरण किया।

आपको बता दें कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन में और दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू के नेतृत्व में “सड़क सुरक्षा माह” का किया गया। वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, और विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अनुराग झा तथा जिला के यातायात प्रभारी सतीश ठाकुर, वरिष्ठ समाज सेवी हरि ओम सोनी जी रहे, जिनके उपस्थिति में “सड़क सुरक्षा माह” का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने भी पत्रकारों को संबोधित किया और इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए यह कहा कि पत्रकारों की साझेदारी से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे। आयोजन के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को यातायात नियमों का महत्व बताया और उन्हें हेलमेट वितरित किया। इस मौके पर दुर्ग यातायात उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर ने पत्रकारों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई, जहां प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस, दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू, दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष दिनेश पुरवार और दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू आदि मौजूद थे।

वही आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान यह पहला अवसर देखा है जब पुलिस और पत्रकार दोनों एक साइड है अन्यथा पुलिस और पत्रकार के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे आपको देखकर सीखते हैं और आपके आने वाली पीढ़ी भी वाहन चलाने के तरीकों से सीखती है। उन्होंने कहा कि इस भागमभाग के दौर में लोगों के पास समय नहीं है जिसके चक्कर में सब को जल्दी रहती है लेकिन ट्रैफिक रूल पालन करने के लिए लोगों के पास समय नहीं है। जो लोगो के जीवन से जुडी महत्वपूर्ण विषय है।

वही पत्रकारों ने पुलिस को विश्वास दिलाया की वे यातायात नियमों का पालन करेंगे और लापरवाही के लिए किसी का सिपारिश नहीं करेंगे। साथ ही सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के संपादक संतोष देवांगन, Cgcrime के अनिल साहू, विद्याभूषण, घनश्याम गजपाल, आशीष तिवारी, अभिषेक सवाल, कुंवर सिंह चौहान, मनोज देवांगन, कुमारी ऐश्वर्या नवरात्रे, कुमारी हेमलता निषाद, वैभव चंद्राकर, रवि सेन, दिलीप साहू, अश्वनी जांगड़े, राजेंद्र साहू, खेमन लाल देवांगन, प्रशांत राजपूत, नरेश विश्वकर्मा, अकलेश कोरी, रंजीत प्रसाद सिंह, संजय कुमार साहू, पवन साहू, कुमारी रितु नामदेव, लोकेश्वर सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, शमशेर खान सहित भारी संख्या में संघ के पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Exit mobile version