Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CPL छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की होगी शुरू, लीग में 300 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

CPL छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की होगी शुरू, CPL में 300 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग होगी शुरू। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए वेजेन्टर्न कोर्ट होटल में कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से खरीददार पहुंचे हुए थे। खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया भी शमिल हुए थे।

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि एक बहुत अच्छी शुरुआत हो रही है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ में अब प्रीमियर लीग होगा। और यहां के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों को जुड़ने का उनको परफॉर्म करने का एक मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ के नागरिकों को मनोरंजन करने का उनको एंटरटेनमेंट करने का एक अच्छा खेल का आयोजन हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट काउंसल प्रवीन जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रीमियर लीग छत्तीसगढ़ के लिए एक भुत बड़ा अनुभव है। जिसमे हमने छत्तीसगढ़िया खिलाड़ियों के लिए मंच प्रदान करने के लिए उनको राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के लिए हमने विगत वर्ष भी छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग मैच करवाया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुशंसा के मुताबिक पूरे आयोजन में करीब ढाई हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से 300 खिलाड़ियों का हमने आज ऑक्शन किया। छत्तीसगढ़ में रायपुर शहीद वीर नारायण स्टेडियम, भिलाई के सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम, बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम, अंबिकापुर में महात्मा गांधी क्रिकेट स्टेडियम और जगदलपुर में गांधी स्टेडियम में  पूरा मैच खेले जाएंगे।

त्रिकोणीय टूर्नामेंट आयोजित करए जा रहे हैं। आपको बता दे की विभिन्न परिस्थितियों में यहां खेल आयोजित किया जा रहा है, इसमें खिलाड़ियों को अनुभव प्राप्त हो सके। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से शुरुआत होकर 12 फरवरी को मैच की समाप्ति होगी, जिसमें पुरुष वर्ग में 8 टीमें है और महिला वर्ग में 3 टीमें हमने बनाई है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से महिला वर्ग का टूर्नामेंट शुरू होगा। त्रिकोणीय श्रृंखला 26 जनवरी से प्रारंभ होकर 29 जनवरी तक चलेगी। और 30 जनवरी से पुरुष वर्ग कि शुरुआत होगी जो की 12 फरवरी तक चलेगी।

Exit mobile version