Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कूल शिक्षा मंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल को, शिक्षकों की वेतन विसंगति और युक्तियुक्तकरण पर जल्द समाधान का आश्वासन

दुर्ग : पाटन रेस्ट हाउस में रविवार को छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मिला। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष (बालोद) देवेंद्र हरमुख और ब्लॉक अध्यक्ष (पाटन) चेतन सिंह परिहार के नेतृत्व में मंत्री जी का स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रमुख मुद्दों में युक्तियुक्तकरण, वेतन विसंगति, पूर्व सेवा गणना के आधार पर क्रमोन्नत वेतनमान देने और शनिवार को प्रातःकालीन स्कूल संचालन का आदेश शीघ्र जारी करने जैसी मांगें शामिल थीं।

मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षकों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पाटन ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमार बघेल, अभिषेक वर्मा, खिलेश वर्मा, टेकेश्वर प्रसाद यदु, चन्द्रशेखर साहू, अंकेश महिपाल, देवनारायण बघेल, चंद्रप्रकाश ध्रुव, खेलावन कुर्रे, यादराम साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version