Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ : CRPF फोर्स में 400 जवानों की होगी भर्ती, जाने किस जिले के युवाओ को मिलेगा मौका

छत्तीसगढ़ : CRPF में इस बार बस्तर में तैनाती के लिए वहीं के लोकल जवानों की भर्ती की जाएगी। CRPF ने दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में केवल वहीं के 400 जवानों की भर्ती करने का फैसला किया है। इसके लिए नियमो में परिवर्तन हुआ हैं और केंद्र सरकार से भी मंजूरी प्राप्त हो गयी है।

वही भर्ती प्रक्रिया में CRPF ने केवल इन जिलों के मूल जनजातीय युवाओं को ही मौका देने का फैसला लिया है । बतादे की यह प्रस्ताव पिछले साल भेजा गया था, जिसपर हाल ही में मंजूरी प्राप्त हुई है। और जानकारी के मुताबिक बतादे की बस्तर में होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए CRPF ने जवानों की शैक्षणिक अर्हता भी कम रखी है।

वही इस फोर्स में भर्ती के लिए युवाओ को 10वीं पास होना अनिवार्य है। लेकिन खास बात यह है की केवल बस्तर के इन तीन जिलों में 8वीं पास युवाओं को भी केंद्रीय फोर्स में लिया जाएगा। बतादे की पिछले साल सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस प्रस्ताव को उच्चस्तर पर भेजा था, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आगे बढ़ाया गया।

Exit mobile version