Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

SAEMS पाटन में समर कैंप के तृतीय दिवस लगी “शतंरज व जुम्बा” की कक्षाऐं

दुर्ग पाटन;  दिनांक 07/05 / 2022 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAEMS) पाटन के समर कैंप के तृतीय दिवस में विद्यालय के बच्चों को शतंरज खेल का ट्रेनिग मास्टर ट्रेनर रॉकी देवांगन नेशनल ऑर्बिटर ” छत्तीसगढ़ चेस फीडरेसन मेम्बर” द्वारा दिया गया । वही दूसरे कालखण्ड में व्यायाम शिक्षक हेमंत बघेल द्वारा जुम्बा क्लासेस लगाया गया ।

विद्यालय के प्रधानपाठक श्रीमति अंजू राय ने बताया कि जुम्बा क्लासेस को फिटनेस के लिए काफी महत्व दिया जाता है । साथ ही शतरज का अभ्यास करने से छात्रों का आत्म सम्मान बढ़ता है , सहयोग कौशल में वृध्दि होती है।

क्लासेस के अंत में प्रधानपाठक अंजूराय को मास्टर ट्रेनर द्वारा vision document chess in schools भेंट किया । समर कैप में विद्यालय के प्रधानपाठक ( प्रा.शा. ) सुश्री नेहा ठाकुर के साथ साथ सभी शिक्षक – शिक्षिका उपस्थित थे ।

Exit mobile version