कुम्हारी : नगर पालिका कुम्हारी के अंतर्गत आने वाले गांव परसदा वार्ड नंबर 16 में गांव के हृदय स्थल बाजार चौक मैं चेकर टाइल्स लगाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है आपको बता दें माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के कुशल मार्गदर्शन में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर जी के प्रयास एवं वार्ड 16 के युवा पार्षद युजेंद्र साहू के प्रयास से परसदा विकास की ओर अग्रसर है।
पार्षद युजेंद्र साहू ने परसदा में हो रहे विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी एवं ओ एस डी मनीष बंछोर जी एवं पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर जी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है।
