Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हसबेंड-वाइफ गिरफ्तार, पुलिस ने क्यों किया मियां-बीवी को गिरफ्तार

सरगुजा : सरगुजा पुलिस को ठगी के मामले में बड़ी हासिल की है। अंश बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन में करोड़ों की ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को जौनपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है । 3 अलग-अलग मामलों में पीड़ितों ने थाना गांधीनगर एवं कोतवाली में अंश कंस्ट्रक्शन द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन विक्रय कर रजिस्ट्री न करने एवं विक्रय की गई भूमि पर भवन निर्माण नहीं करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़ितों की रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। और इसके अतिरिक्त जमीन क्रय-विक्रय एवं भवन निर्माण में धोखाधड़ी करने की शिकायत की जांच की जा रही है। सरगुजा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के ठीकानों पर पतासाजी कर रही थी।

इस बिच सरगुजा पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी उत्तरप्रदेश राज्य के जौनपुर में है। सरगुजा पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए जौनपुर उत्तरप्रदेश भेज दिया गया। पुलिस की टीम के अथक प्रयास एवं साइबर सेल की मदद से आरोपी नेहा सिंह और उसके पति पंकज सिंह निवासी ठाकुरपुर गांधीनगर को जौनपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Exit mobile version