Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में हुई बारिश, मोसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ राज्य में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। आपको बता दे कि, कोरबा में मंडी में रखा धान भीग गया।  वहीं बिलासपुर में गुरुवार की सुबह हुई बारिश और कोहरे ने ठंड और बढ़ा दी है। जशपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बिलासपुर, राजधानी रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) एचपी चंद्रा के मुताबिक, राज्य के मध्य हिस्से में 1-2 जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बुधवार को राजधानी रायपुर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बादलों ने न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी कर दी है।

अचानक हुई बारिश से कई किसानों के धान भीग गए हैं। धान-मंडियों में नुकसान होने की खबरें हैं। वहीं खुले में धान रखे होने से कई मंडियों में उन्हें तिरपाल से नहीं ढंका गया था, देर रात बारिश होने से मंडी कर्मचारियों ने तिरपाल लगाने में देर कर दी। आज दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहने और बारिश होने की सूचना है।

Exit mobile version