Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के चाहिता नेता बने चमन लाल बघेल

देवभोग : मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के हित में जिला भाजपा आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी करने जा रहे है। इस संबंध में मोर आवास मोर अधिकार की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में तथा देवभोग के बैठक में मार्गदर्शन दिया गया।

जिसमे ग्राम पंचायत खुटगांव प्रभारी चमन बघेल ने हितग्राहीयों से भेंट केंद्र सरकार के योजनाओं कि जानकारी दी। इसी कड़ी में मोर आवास मोर अधिकार के तहत चमन बघेल ने कहा भाजपा ने मंच से राज्य सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर आवाज बुलंद करने की कोशिश की,प्रमुख मुद्दों के तौर पर भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास के रुके हुए मामलों को उठाया है।

चमन लाल बघेल क्षेत्र में लगातार दौरा कर भाजपा संगठन को मजबूत और एकसूत्र मे बांधने का कार्य कर रहे हैं। चमनलाल बघेल क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं मे से एक हैं जिनके एक आवाज देने पर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र होकर संगठन के लिए खड़े हो जाते है।चमनलाल बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना बनाकर गरीबों के सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है, ताकि गरीबों को पक्का मकान मिल सके।

लेकिन आज छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में ‘मोर आवास-मोर अधिकार, रोक के रखे हे कांग्रेस सरकार’ का नारा गूंज रहा है। क्योंकि राज्य की कांग्रेस सरकार ने राज्यांश के नाम पर 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों का प्रधानमंत्री आवास रोक दिया हैं, इसलिए आज गांव-गांव में यह नारा गूंज रहा है।चमनलाल बघेल ने कहा बहुत जल्द समस्या का समाधान होगा हर गरीब को घर मिलेगा।

Exit mobile version