Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उप निरीक्षक का कटा चालान, एसपी अभिषेक पल्ल्व ने दिए निर्देश, जानिए पूरा मामला

उप निरीक्षक का कटा चालान, एसपी अभिषेक पल्ल्व ने दिए निर्देश, जानिए पूरा मामला

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से अब खुद पुलिस वाले भी नहीं बच पा रहे है। इस दौरान दुर्ग पुलिस ने बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे एएसआई का का चालान काटा है। एएसआई का नाम मयंक कुमार यादव है। एक आम नागरिक के द्वारा दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट में एएसआई गुप्तेश्वर यादव के द्वारा बिना हेलमेट बाइक चलाते हुये फोटो भेजा गया था।



फोटो की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक पल्लव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फिर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्हीकल एक्ट के तहत 800 रूपए का चालान काटा। आपको बता दें कि उप निरीक्षक मायंक यादव छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर थाना में पदस्थ है। जवान के खिलाफ धारा 194( घ) ( बिना हेलमेट वाहन चलाना) और 50(2) (वाहन में गलत तरीके से नंबर लिखना) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

Exit mobile version