Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अध्यक्ष रवि पिडियार ने श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

दुर्ग । शारदीय नवरात्र पर्व की तैयारियों के मद्देनज़र श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति, दुर्गा धाम, पुरानी गंज मंडी, गंजपारा, दुर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लिए माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संरक्षक मंडल द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी गठन

अध्यक्ष रवि पिडियार द्वारा संरक्षक मंडल के दिशा-निर्देश अनुसार कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसे संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों – कमलनारायण रूंगटा, महेंद्र सेक्सरीया, संतोष रूंगटा, संजय रूंगटा, चतुर्भुज राठी, कृष्ण कुमार दुबे, शालिग्राम दुबे, किशोर जैन एवं विनीत जैन द्वारा अनुमोदित किया गया।

Exit mobile version