Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CGCRIME : नाबालिग के साथ दुष्कर्म, प्रतिष्ठित व्यक्ति भोजराम साहू गिरफ्तार

रायपुर/आरंग :  ग्राम अकोलीकला (भाऊ) से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां बिन मां की नाबालिग बेटी के साथ उसके गांव के ही अधेड़ प्रतिष्ठित व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि घटना के चार दिन बाद परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आरोपी भोजराम साहू को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। वहीं इस घटना के बाद से पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वे डरी सहमी हुई है।

आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि, आरोपी भोजराम साहू ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चलते पीड़िता ने चार दिन बाद अपनी मौसी मां को इस घटना के बारे में बताया, वही परिवार के संज्ञान में आने के बाद शनिवार को उसकी मौसी मां ने थाने में शिकायत की। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता का घर अगल-बगल है। पीड़िता आरोपी के घर में घरेलू काम करती थी।

बताया गया की आरोपी ने घटना दिनांक को पीड़िता के घर जाकर बर्तन धोने की बात बोलकर पीड़िता के पिता को गुटखा लाने भेजा. इसके बाद पीड़िता को अकेले पाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।  विवेचना के दौरान आरोपी भोज राम साहू को उसके निवास स्थान से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया. आरोपी को गिरफ्तार कर 15 दिन की न्याय हिरासत पर विशेष न्यायालय रायपुर रिमांड पर भेजा गया है।

पीड़िता का पिता शराब पीने का आदी, आरोपी के एहसानों में है ..दबा 
जानकारी के अनुसार पीड़िता का पिता शराब पीने का आदी है और आरोपी भोजराम साहू के एहसानों में दबा हुआ है।  आरोपी भी गांव का रसूखदार और प्रतिष्ठित व्यक्ति है, पीड़िता का पिता भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने सामने नहीं आ रहा था, किसी तरह घटना की जानकारी पीड़िता की बड़ी मां और मौसी को हुई, इसकी शिकायत के बाद आरंग पुलिस कार्वारई करने में सफल हुई वरना आज एक बिन मां की नाबालिग को शायद न्याय नहीं मिल पाता और भोजराम साहू जैसे दुष्कर्मी अपने समाज और गांव में खुले आसमान में चैन की सांस लेते।

Exit mobile version