Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CG WEATHER UPDATE : राज्य में अगले 2 दिनों तक गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन 5 जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में अगले 2 दिनों तक गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के चलते प्रदेश में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने का संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र ने बताया कि, आज राज्य में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जिसके अलावा कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

आज रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम 42°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के 5 जिलों में अलर्ट?

मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 5 जिलों में अगले 3 घंटों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश के लिए आज सुबह अलर्ट जारी किया है। वहीं इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी (West Central Bay of Bengal) और उसके आसपास एक निम्न दाब का क्षेत्र स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तारित है, इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने एवं क्रमिक कमजोर होकर मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचने की संभावना है।

Exit mobile version