Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CG WEATHER UPDATE : राज्य के कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

गुरुदेव संतोष देवांगन, रायपुर : एक बार फिर छत्तीसगढ़ राज्य में मानसून सक्रिय (एक्टिव) हो चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने आज राज्य के 18 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ घंटों के दौरान बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में आज रात गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में इन इलाकों पर हुई जबरदस्त बारिश!

बीते 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग के कई स्थानों में जबरदस्त बारिश हुई है। दुर्ग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 14 सेमी वर्षा दर्ज की गई। जिसके अलावा अंतागढ़ क्षेत्र में 9 से.मी, गुंडरदेही में 7 सेमी वहीं राजनांदगांव क्षेत्र में 6 सेमी, अंबागढ़ चौकी, पाटन क्षेत्र और डोंगरगांव क्षेत्र में 5-5 सेमी और भिलाई, मैनपुर व कुकरेल, डोर्नापाल में 4 से.मी. तक बारिश दर्ज किया गया।

आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना!

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाला कल यानी सोमवार (18 अगस्त) को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। विशेषकर बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकता हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग (IMD) ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, खराब मौसम और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों (जगहों) से दूर रहें, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे और अनावश्यक यात्रा से बचें। वहीं किसानों को सलाह दी गई है कि, वे फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर खेतों या खुले मैदानों में न जाएं।

Exit mobile version