Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CG JOB NEWS : 200 से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा मौका है। CG राजधानी रायपुर में 21 मार्च को प्लेसमेंट कैंप लगेगा। आपको बता दे की इस प्लेसमेंट कैंप में 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध किया जाना है।

21 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित है। बता दे की इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से जय अम्बे एमरजेंसी सर्विसेस (आई) प्रायवेट लिमिटेड द्वारा पायलेट एवं ईएमटी के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिसके लिए 10वीं के साथ हैवी लायसेंस और एएनएम, जीएनएम, बी.एस.सी. नर्सिंग, बी.फार्मेसी, डीएमएलटी तथा बी.एम.एल.टी. उत्तीर्ण आवेदकों को प्राथमिकता दिया जाएगा। वहीं इन पदों पर चयन होने के उपरांत 11,440 से 12.245 हजार रूपये प्रतिमाह सैलरी दिया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version