रायपुर : शराब प्रेमियों के लिए संभवतः यह अच्छी खबर हो सकती है। क्योंकि छत्तीसगढ़ की कोई भी शराब दुकान आगामी वर्ष 2023-24 में बंद नहीं होने वाली है। और वहीं अगले साल शराब से छत्तीसगढ़ सरकार की भी कमाई बढ़ने वाली है।
नई आबकारी नीति के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल में 6700 करोड़ रुपए शराब की ब्रिकी से कमाने का लक्ष्य तय किया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 670 देशी समेत विदेशी शराब दुकानें है, यानी की औसतन 1 दुकान से 10 करोड़ रुपए कमाने का सालाना लक्ष्य (टारगेट) रखा गया है।
5500 करोड़ था टारगेट, लेकिन 6200 करोड़ की कमाई
चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में आबकारी से कुल अब तक 6200 करोड़ रुपए का राजस्व सरकार को प्राप्त हो चुका है। वहीं अधिकारियों को अनुमान है कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लगभग 6900 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है। जबकि आबकारी विभाग का लक्ष्य 5500 करोड़ रुपए था।
