Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CG BREAKING : अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हुई, 1400 यात्री करेंगे राम मंदिर का दर्शन

दुर्ग : अयोध्या में राम लला के बाल स्वरूप की प्रतिमा विराजमान होने से छत्तीसगढ़ राज्य में खुशी की लहर है। भगवान श्री राम के जयकारों से दुर्ग रेलवे स्टेशन गूंज उठा। रेलवे स्टेशन में जंहा नजर डालें वहां राम भक्तों का हुजूम नजर आया। दरअसल, आज यानी 4 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है।

और कुछ ही देर पहले ही दुर्ग रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए 1400 यात्रियों को हुई, वहीं कुछ देर में ट्रेन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, हिंदू परिषद की ओर से यह स्पेशल ​ट्रेन चलाई जा रही है। जिसमे 1400 यात्रियों को रामलला का दर्शन कराया जाएगा।

Exit mobile version