Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CG Board Exam Result 2025: छात्रों के लिए खुशखबरी, आज आएंगे 10वीं-12वीं CG बोर्ड परीक्षा के परिणाम, मुख्यमंत्री करेंगे घोषणा

CG Board Exam Result 2025 : CGBSE के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अब इंतजार की घड़ियां खत्म करते हुए, आज दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परिणामों की घोषणा करेंगे।

इस वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट 

परिणाम (Result) जारी होने के बाद छात्र (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in) और (results.cg.nic.in) पर जाकर अपने रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

10वीं में 2.40 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा (CG Board 10th Exam Result 2025)

माशिमं से मिली जानकारी के मुताबिक, कक्षा 10वीं (class 10th) में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया है। वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है। 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है। वहीं इसी तरह 575 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।

12वीं में 3.28 लाख विद्यार्थी हुए थे पंजीकृत (CG Board 12th Exam Result 2025)

माशिमं से मिली जानकारी के मुताबिक, वहीं कक्षा बारहवीं (class 12th) में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है। 25 नकल प्रकरण बना है और वही 5 विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं। वहीं इसी तरह लगभग 6200 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।

Exit mobile version